अल्पसंख्यक महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु नई रोशनी के छठे बैच का बड़ेल में हुआ शुभारंभ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद के मोहल्ला बड़ेल में 25 अल्पसंख्यक महिला ओं का छह दिवसीय प्रशिक्षण छठा बैच का किट बांट कर किया गया शुभारंभ। विषय विशेषज्ञ कृष्णा चौधरी द्वारा महिलाओं को कुशल महिलाओं के नेतृत्व के बारे में बताया गया, नेता के गुण दोष के बारे में भी बताया गया । सत्रोहन लाल ने बैंकिंग सेवाओं व पोस्ट ऑफिस की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अनुज कुमार ने कोविड-19 के लक्षण एवं बचाव के बारे में बताया । किट के साथ-साथ महिलाओं को मास्क एवं सेनीटाइजर का भी वितरण किया गया । महिलाओं को इस बात के लिए विशेषकर जोर दिया गया कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन करते हुए अगर जीवन प्यारा है तो बेवजह बाहर ना निकले मास्क व सेनीटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। अपने आसपास के लोगों को 45 वर्ष से ऊपर वाले को टीकाकरण के लिए प्रेरित करती रहें। इस मौके पर उषा श्रीवास्तव रीता श्रीवास्तव एवं सत्रोहन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Don`t copy text!