मसौली बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना के मरीजों को लेकर जहां लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को ब्लाक कार्यालय पर हुई रैपिड एंटीजन टेस्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे निर्वाचन अधिकारी समेत दस लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया। बड़ागाँव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज लोगों की कोरोना वायरस की जांच में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय पर पर डॉ. प्रीति वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मियों ने 76 ब्लाक एव निर्वाचन कार्य मे लगे कर्मचारियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें आरओ सहित दस लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना फैलते ही हड़कम्प मच गया।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

