कोरोना के बढ़ते प्रकोप से आत्मनिर्भर भारत यात्रा पर लगी ब्रेक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत यात्रा के संयोजक राजनाथ शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 30 नवंबर 2020 श्री गांधी आश्रम की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से आचार्य जेबी कृपलानी ने बनारस में सबसे पहले गांधी आश्रम की नींव रखी। 30 नवंबर 1920 को यह काम आचार्य जेबी कृपलानी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अध्यापन कार्य से इस्तीफा देकर कुछ छात्र नौजवानों के साथ मिलकर शुरू किया। श्री शर्मा नेे आगे बताया कि इतिहास साक्षी है कि स्वदेशी स्वराज सत्याग्रह के साथ चरखा और खादी ने भारत की आजादी की लड़ाई में कितनी अहम भूमिका निभाई है। खादी का रिश्ता इतिहास व परंपरा से है। महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को संपूर्ण स्वदेशी से जोड़ा था गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट उन्हीं आदर्शों का स्मरण करते हुए देश की आवाम के बीच खादी स्वदेशी और स्वाबलंबन पर आधारित आत्मनिर्भर भारत यात्रा की शुरुआत 30 नवंबर 2020 से की देशभर में कोरोना वायरस जैसी महामारी का प्रकोप फैल रहा है मेरे मित्र एवं गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के ट्रस्टी राम बहादुर राय, हेमंत शर्मा, सुभाष मिश्रा, जैसे वरिष्ठ पत्रकारों ने यह राय दी कि इस कार्यक्रम को कुछ समय तक के लिए स्थगित किया जाए। इस कार्यक्रम को अनिल त्रिपाठी, धीरेंद्र श्रीवास्तव, सतीश प्रधान, पाटेश्वरी प्रसाद इत्यादि लोगों की राय से इसे अगस्त के अंतिम सप्ताह तक स्थगित किया जाता है कार्यक्रम में जिन लोगों ने महत्वपूर्ण रूप से सहयोग किया उन सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजनाथ शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्राम उद्योग के प्रमुख सचिव अधिकारी नवनीत सहगल से जब मैं पाटेश्वरी प्रसाद व अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान मिले और उनको इस कार्यक्रम की रूपरेखा बताई तो उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई ऐसी योजना इस कार्यक्रम के लिए नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी जेब से अपना पर्स निकाला और मेरी तरफ बढ़ा दिया, इसमें जो भी कुछ है वह आप इस महान कार्य में लगा दीजिए क्योंकि जब महात्मा गांधी की बात करते हैं तो खादी की बात बहुत स्वाभाविक रूप से ध्यान में आती है अगर आप खादी के एक वस्त्र को खरीदते हैं तो एक गरीब के घर में दिवाली का दिया जलता है। सुबह हेमंत शर्मा के माध्यम से पता चला श्री सहगल और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट ईश्वर से प्रार्थना करता है कि श्री सहगल जल्द से जल्द स्वस्थ हो। और इसमें उन सभी लोगों का जो इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं और आगे कार्यक्रम को बढ़ाएंगे उन से अनुरोध है कि यह स्थगन आदेश के आधार पर नया कार्यक्रम जल्द ही दिया जाएगा। तब तक सभी के स्वस्थ और कुशल रहने की प्रार्थना की गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

