बाराबंकी। बीती रात एक अनियंत्रित अनुबंधित बस सड़क के बीचों बीच में चैराहे पर चढ़ गई। बस में कोई भी यात्री नहीं था जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के देवा रोड स्थित पुलिस लाइन चैराहे पर मूर्ति लगाने के लिये निर्माण चल रहा था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण कई दिनों से अधूरा पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगो ने कई बार प्रशासन से निर्माण पूरा कराने की मांग की थी लेकिन कार्य को पूरा नहीं कराया गया। जिससे आये दिन दुर्घटनांए होती रहती है। शनिवार की बीती रात अनुबंधित बस यूपी 34 एटी 3421 बाराबंकी बस स्टाप से देवा की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी कि तभी अचानक बस ड्राइवर ने अपना नियत्रण खो दिया और बस पुलिस लाइन चैराहे पर अधूरा पड़ा गोले की डिवाडर के उप्पर चढ़ गया जिससे निर्माण पूरी तरह उखड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घबरा गये। कुछ लोग मौके पर दौड़ पड़े और बस ड्राइवर को पकड़ लिया लोगो की पूछताछ पर उसने अपना नाम मनदीप सिंह निवासी इसरौली फतेहपुर बताया। जिस वक्त ये हादसा हुआ तो बस में कोई भी यात्री नहीं था अगर यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पहु़ची पुलिस ने ड्राइवर मनदीप को पकड़ लिया। लेकिन मनदीप ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा बस को बाहर निकाला और कोतवाली ले आयी। फरार ड्राइवर मनदीप को पुलिस तलाश कर रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

