बाराबंकी। भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ के पिता तथा गुरदीप सिंह सभासद के बाबा का जिला चिकित्सालय में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसके बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई और सिद्धू के आवास पर भाजपा नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर के नागेश्वर नाथ मंदिर स्थित सोता श्मशान घाट में अंत्येष्टि की गई। अंत्योष्टि के दौरान बछरावां विधायक राम नरेश रावत, बैजनाथ रावत, पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सदर विधायक सुरेश यादव, डॉ कुलदीप सिंह, सभासद संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही नगर पालिका परिषद में सभासदो ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

