मसौली बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह पाते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। प्रत्याशी अपने चिन्ह को अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच ले जाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में लग गये है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद रविवार को चुनाव का दूसरा पड़ाव चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य पूरा हो गया। चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए हिंदी वर्णमाला का उपयोग किया गया है। इसमें क्रमवार जैसे जैसे नाम वर्णमाला में बढ़ता गया। वैसे वैसे प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिलता गया। चुनाव चिन्ह पाते ही प्रत्याशी अपने वोटरों को रिझाने के लिए हर मुमकिन कार्य कर रहे हैं। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उम्मीदवारों को अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया व पालकी आदि चिनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 28 चुनाव चिन्हों में किसी को अनार तो किसी को अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईट, कढ़ाही, कांच का गिलास, कुंआ मिला। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 18 सिंबल निश्चित थे। जिसमे आम, ओखली,अंगूर के चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
Related Posts

