अकबरपुर बुलेट सवार युवा गैंग बन कर सड़कों पर बम नुमा धमाके कर आतंक मचा रहे हैं
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
अंबेडकर नगर :अकबरपुर शहर शहजादपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बुलेट के पटाखे से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है, एक तरफ जिले में पंचायती चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है वहीं दूसरी तरफ बुलेट से पटाखे वह बंदूक की गोली की तरह निकलने वाली आवाज से लोग भ्रमित ही नहीं बल्कि परेशान भी हो रहे हैं शाम ढलते ही कई बुलेट सवार युवा गैंग बनकर सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है शहर के युवाओं में बुलेट का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है कई मनचलों ने शहर की सड़कों पर बुलेट के साइलेंसर से पटाखे जैसी भीड़ भाड़ वाली जगह पर आवाज निकालकर लोगों को दहशत में डाल रहे हैं। मनचले शहर रोड पर बुलेट से ऐसा जोरदार धमाका करते है कि ऐसे प्रतीत होता है कि मानो कहीं पर बम चल दिया हो। ऐसी घटनाएं अधिकतर लड़कियों और महिलाओं को देखने के बाद ही करते हैं। पर हैरानी वाली बात यह है कि जिला पुलिस ऐसे बाइक सवारों पर कोई कार्रवाई नही कर रही। शहर में बुलेट मोटरसाइकिल के दिवाने अक्सर कारगीरों के पास जाकर साइलेंसर में एक ऐसा पुर्जा फिट कर देते है जिसे तेज रफ्तार चलाने के बाद अचानक बंद करने से बमनुमा धमाके की आवाज निकलती है और अगर इस दौरान कोई व्यक्ति पीछे से आ रहा हो तो वह एक दम से कुछ भी नही समझ पाता की आखिर धमाका हुआ कैसे। शहर में चल रहे ऐसे मोटरसाइकिलों पर लगाम लगाने व इन पर कानूनी की सख्त जरूरत है।लोगों का यही कहना है किट्रैफिक पुलिस बुलेट मोटरसाइकिलों को रोक कर चैक करे अगर उनमें बमनुमा आवाज देने वाला पटाखा लगा है तो तुरंत चालान काट कर कार्रवाई करे।इस संबंध में शहजादपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह को सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि ऐसे बुलेट चालकों पर कार्रवाई की जाएगी

