गुड्डू के समर्थन में भाजपाईयो ने चुनाव प्रचार किया तेज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख ज्यो ज्यो नजदीक आ रही है त्यों त्यों प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होने लगी है। वहीँ आज जिला पंचायत प्रत्याशी अजीत वर्मा उर्फ गुड्डू के समर्थन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला ने बुढ़वल रामनगर कार्यालय पर सभी सेक्टर प्रमुख बूथ प्रमुखों के साथ बैठक कर सभी से युद्ध स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए बताया साथ ही सरकार के द्वारा जनता को दी गई उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी देते रहने को कहा। बैठक के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजीत वर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि आप लोग प्रत्येक गांव घर में पहुंच कर उगता हुआ सूरज चुनाव निशान बता कर वोट मांगे मेरी जीत आपकी जीत होगी इसके बाद अजीत वर्मा अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में विल खियां अतरौली बिठौरा बिकना पुर बरियारपुर अमोली किरतपुर अमोली हिसामपुर तेलवारी बुढ़वल आदि गावो में भ्रमण कर वोट मांगे अजीत वर्मा के समर्थन में अनंतराम यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र वर्मा, कमलेश पांडे, देवेंद्र मौयर्, राम मनोहर लोधी, मुकेश मिश्रा, ललितेश मिश्रा, राहुल वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भी साथ साथ वोट मांगे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!