मारपीट प्रकरण में टोल कर्मियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। फास्टैग को लेकर टोल प्लाजा पर मारपीट मारपीट हुई थी। बिहार के कार चालक की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मियों के विरुद्ध कार चालक की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जैदपुर थाने के अन्तर्गत अयोध्या नेशनल हाइवे अहमपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग से वसूली नही होनें के कारण पहले टोल कर्मी व वाहन चालक के बीच कहा सुनी हुई। इसी बीच दोनों में हाथापाई शुरू हो गयी। टोल प्लाजा से चंद कदमों की दूरी पर स्थित अहमदपुर चैकी की पुलिस सूचना मिलने के बाद पहुंची। जिस पर वाहन चालक अमित कुमार ने अपने लिखित शिकायती पत्र में कहा कि मै अपने परिवार के साथ बिहार जा रहा था। मै ने टोलकर्मी से फास्टैग स्कैन करने को कहा तो उसने कहा टैग में बैलेन्स नही है। इसी बात दोनों के बीच कुछ देर तक कहा सुनी हुई। और लेन नम्बर 10 में जाम की स्थिति भी बन गयी। उसके बाद टोलकर्मी और वाहन चालक दोनों में हाथापाई शुरू हो गयी। मारपीट होते देख अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंचे तो मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची अहमदपुर चैकी की पुलिस ने दोनों को पकड कर जैदपुर थाने ले गयी। मारपीट की घटना को लेकर टोल के इंचार्ज मैनेजर विजय कुमार कुंडू ने बताया कि गाडी में दो फास्टैग लगे थे एक में बैलेंस की कमी थी तो दूसरा भुगतान के लिये चालू नही था। लेकिन कार चालक की शिकायत पर जैदपुर पुलिस ने अहमदपुर टोल प्लाजा के कर्मियों के विरुद्ध मारपीट करने का केस दर्ज किया है।

 

Don`t copy text!