विभागीय शिथिलता के कारण पान मसाला की कालाबाजारी व डम्पिंग चरम पर!
अब्दुल मुईद क्राइम रिपोर्टर एसएम न्यूज़24टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी में दुगने दामों पर बिक रहा है पान मसाला
-कई व्यापारियों ने घर व गोपनीय गोदामों में डम्प कर रखा है करोड़ों का माल
-जमाखोरों द्वारा उच्चाधिकारियों को पहुंचाया जा रहा है रजनीगंधा

बाराबंकी। पान मसाला के थोक व्यापारी आपदा में अवसर को चरितार्थ करते हुए कोविड-19 के अन्तर्गत लाॅकडाउन की संभावना के दृष्टिगत पान मसालों की कालाबाजारी व डम्पिंग चालू कर दी है, और फुटकर दुकानदारों से दुगना मूल्य वसूल किया जा रहा है। थोक व्यापरियों के इस कृत्य से फुटकर दुकान व उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने से कालाबाजारी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावित लाकडाउन के दृष्टिगत बाराबंकी के पान मसाला के थोक विक्रेताओं द्वारा गोदामों व घरों में जमाखोरी करके एम0आर0पी0 से दुगने मूल्य पर पान मसाले की बिक्री की जा रही हैे, जिससे फुटकर दुकानदार व कई पटरी गुमटी वालों के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। अधिक मूल्य वसूली का बिल भी नहीं दिया जाता है लाखों का माल पुर्ची पर बेच दिया जाता है। अधिक मूल्य के सम्बंध में पूछने पर कहा जाता है कि माल नहीं है और अधिक मूल्य देने पर माल उपलब्ध करा दिया जाता है। शहर के थोक व्यापारी आपदा में अवसर को चरितार्थ करते हुए दिन दूनी रात चैगुनी कमाई कर रहे है। कमला पसंद, राजश्री, कायम, रजनीगंधा आदि मसालों की कई दिनों से कालाबाजारी व डम्पिंग चालू है। स्थानीय विभाग को पूर्ण जानकारी होने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की जा रही है जिससे थोक विक्रेताओं की कालाबाजारी चालू है और इनके हौसले काफी बुलंद हैं। शहर के कई कपड़ा व्यापारी व किराना व्यापारी तथा प्रापर्टी डीलर तथा कई सफेदपोश आदि ने पूंजी लगाकर काफी मात्रा में माल डम्प कर लिया है और दाम और अधिक होने का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व मंे लगे लाकडाउन में पान मसाला व्यापारियों ने 3 रूपया वाला मसाला 15 रूपये तक बेचा गया था इस कारण इस बार संभावित लाकडाउन के मद्देनजर अभी से ही कालाबाजारी चालू कर दी है। विगत वर्ष पान मसाला पर कुछ दिनों के लिए प्रतिबंध लगा था किन्तु इस बार प्रतिबंध नहीं लगा है लेकिन जमाखोरी व डम्पिंग भारी मात्रा में की गई है।
विश्वस्त्र सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय थोक व्यापारियों ने कई गोपनीय गोदाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में बना रखा है और उन गोदामों में करोड़ों का माल डम्प किया है। कई व्यापारियों ने अपने दूसरे घर व पड़ोसियों के यहाँ माल छुपाकर रखा है और वहां से धीरे-धीरे निकालकर बिक्री की जा रही है। एक फुटकर दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मेन बाजार में स्थित थोक विक्रेताओं ने थोड़ा-थोड़ा माल दुकान पर रखा है बाकी रेट तय होने पर कहीं से मंगवाकर दिया जाता है, ज्यादा पूछताछ करने पर कहा जाता है कि माल मेरे पास नही है।
इस समस्या से आजिज आकर कुछ फुटकर दुकानदानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से जरिये आई0जी0आर0एस0 संख्या-40017621014574 शिकायत दर्ज कराई है कि बाराबंकी कालाबाजारी व डम्पिंग काफी मात्रा में की गई, जिसके सम्बंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा में जमाखोरी करने वालों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किया जाये ताकि जमाखोरों व डम्पिंग करने वाले बेनकाम हो सके।
अब देखना है क्या जिला प्रशासन इस सम्बंध में कोई कार्यवाही करेगा या फुटकर दुकानदार इसी तरह थोक व्यापारियों का लूटा जाता रहेगा।
Related Posts

