मन व्यथित है बंकी की वर्तमान परिस्थितियों से ः संजय मिश्रा
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स
बंकी में आधुनिक चिकित्सालय की जल्द स्थापना करवाई जाएगी
जनता से अपील है कि सतर्क रहें और घर पर रहे
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के चेयरमैन प्रत्याशी संजय मिश्रा उर्फ संजीव ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों से बंकी की जनता के साथ साथ मेरा भी मन बहुत व्यथित है बंकी वासियों के पास समुचित अस्पताल ना होने के कारण इलाज नहीं मिल पा रहा है इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और इस देरी के कारण तमाम लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं। मेरी जनता से अपील है कि सतर्क रहें और घर पर ही रहे। माक्स का इस्तेमाल करें बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले। आप लोग दुनिया के लिए एक व्यक्ति हैं लेकिन अपने परिवार के लिए उनकी दुनिया है। मालूम हो कि बंकी में कोविड-19 मे आम जनता को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है जिससे छोटी-छोटी बीमारियों में भी जनता को हैरान व परेशान होना पड़ता है और इन्हीं छोटी दिक्कतों के कारण कई परिवार बिखर चुके हैं । जिस कारण मन बहुत व्यथित है। जहां भी जानकारी मिलती है मैं प्राथमिकता के आधार पर पहुंचता हूं और लोगों के दुख में शामिल हो रहा हूं कभी-कभी तो इतना गमगीन हो जाता हूं कि भोजन करने का भी मन नहीं करता है। मेरी बस इतनी सी अभिलाषा है कि बंकी में एक आधुनिक चिकित्सालय हो जहां सभी का समुचित इलाज मुफ्त में हो जिसके लिए जनता को कहीं और जाने की आवश्यकता ना पड़े बंकी के विकास के लिए सदैव तत्पर आपका सेवक चुनाव निशान स्कूटर पर मोहर लगाकर आगामी 4 मई 2021 को भारी मतों से विजई बनाएं ताकि आप लोगों को सही समय पर इलाज मिल सके आपका सही निर्णय ही बंकी को विकास की ओर ले जाएगा।

