झील में मिला अज्ञात युवक का शव

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। थाना क्षेत्र फतेहपुर अंतर्गत भैसुरिया झील से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त ना हो पाने के कारण अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र फतेहपुर अंतर्गत भैसुरिया झील में बीते शुक्रवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने एक शव को पानी में उतराते देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कई घंटों बाद पहुंची फतेहपुर पुलिस ने तैराको द्वारा शाम को अज्ञात युवक का शव बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव करीब (35) वर्ष की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस यह प्रयास करने की कोशिश में जुटी है,कि युवक कौन है,और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। इस विषय पर फतेहपुर कोतवाली एसएसआई अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी विधिक कार्यवाही होगी वह की जाएंगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!