मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा मसौली के मोहल्ला तकिया में शुक्रवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ है वही एक दूसरे घर में चल रही एलसीडी टीवी के उपकरण जल गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर अचानक बदले मौसम के बीच तेज कड़क से आकाशीय बिजली कस्बा मसौली के मोहल्ला तकिया निवासी मो0 वसीम पुत्र मुनीर की छत पर गिरने से छत में दरार आ गयी। शुक्रवार की दोपहर मो. वसीम के परिजन अलविदा नमाज की तैयारी कर रहे थे कि तभी अचानक बिजली चमक के साथ छत पर गिरने से दरारें पड़ गई और छत के नीचे भी उसके मलबा छिटक कर दूर जा गिरे हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ और इसके साथ एक जोरदार धमाका हुआ जिससे घरवाले सहम गये। वही कटरा निवासी पिंकू सैनी के घर मे चल रही एलसीडी के उपकरण जल गये।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

