मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 5400 रुपए शमन शुल्क की वसूली की गई। बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाने के निकट रविवार को कोरोना वायरस को लेकर कोरोना कफ्र्यू के दौरान शाम को चले वाहन चेकिंग अभियान में दो पहिया वाहनों के चालकों के वाहन कागजात, हेलमेट, मास्क चेकिंग अभियान चलाया इसके अलावा चार पहिया वाहन चालकों का गाड़ी में बेल्ट न लगने पर चेकिंग के दौरान 5400 रुपए का शमन शुल्क की वसूली की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरबिन्द सिंह, उपनिरीक्षक शिशुपाल, शिखा सिंह,सुमन तिवारी,सिपाही रुपेश कुमार,कंचन गौतम, रंजना सिंह, रजनी आदि लोग मौजूद थे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
Related Posts

