लाकडाउन में उड़ायी जा रही धज्जियां
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जारी लाॅकडाउन में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन भी नजरंदाज करने में लगा है। सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान दूध, किराना, सब्जी की 11 बजे तक खुलने का निर्देश है परन्तु कस्बा मसौली में उक्त दुकानों के अलावा मिठाई, पान मसाला, जरनल स्टोर, फूड आदि की बाजार में दो चार दुकानदार खुल जाती है। जिसपर काफी भीड़ हो जाती है। जिन पर सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद किसी प्रकार की कार्यवाही नही कि जारी है।इसी के चलते फुटपाथ पर भी खरबूजा तरबूज सब्जी आदि के ठेलों पर दिन भर बिक्री की जा रही है।इसी के चलते मसौली बाजार में सुबह शाम भीड़ देखने को मिलती है जिसमें खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है परन्तु जिम्मेदार इस पर अंकुश नही लगा पा रहे है। जिसको को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

