सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर अंतर्गत कस्बा बदोसराय में ग्राम प्रधान निसार मेंहदी की अगुवाई में शासन द्वारा चलाये जा रहे संवेदीकरण एवम औषधि वितरण अभियान उत्तर प्रदेश माह मई 2021 के अंतर्गत ग्राम का सम्पूर्ण रूप से भ्रमण ग्राम की आशा कुसुम नाग विनोद कुमार व ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु औषधि किट का वितरण किया। तथा लोगो को बचाव हेतु विशेष रूप से जारी गाइड लाइनों मुँह को मास्क से ढके रखना 2 मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखना 20 सेकेंड तक हाथों की धुलाई दिन में कई बार किये जाने की जानकारी देकर सरकार की सहायता किये जाने की अपील किया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

