सैनिटाइजेशन करने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग ने संभाली

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद

मसौली बाराबंकी। कोरोना वायरस को लेकर सैनिटाइजेशन करने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग ने संभाल ली है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी की अगुवाई में क्षेत्र की ग्राम पंचायत वुधवारा एव मुबारकपुर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहरों के अलावा गांवों में भी संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। ऐसे में पंचायती राज विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। गली मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंगा प्रसाद श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत वुधवारा एवं मुबारकपुर में कराये जा रहे सैनिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को सफाई के साथ साथ कोरोना से बचाव हेतु प्रेरित किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत मसौली गंगा प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी जुटे हुए हैं। साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। । डीपीआरओ के निर्देश पर अभियान चल रहा है। डीपीआरओ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जिले की विभिन ग्राम पंचायतों में लगातार साफ सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद

 

Don`t copy text!