कोरोना से बचाव के लिए बगैर डाक्टरी सलाह ले रहे दवाएं
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
हो सकती है गंभीर परेशानी
नई दिल्ली । आजकल लोग कोरोना महामारी से डरे हुए हैं। इससे बचाव के लिए लोग बगैर डॉक्टरी सलाह के दवाएं लेने लगे हैं। इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। किसी एक पर्चे पर सैकड़ों लोग दवाएं ले रहे हैं। वे लोग भी एंटीबायोटिक दवाएं ले रहे हैं, जिन्हें सामान्य बुखार या जुकाम है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से भी जो मेडिकल किट बांटी गई हैं, उनमें एक ही तरह की एंटीबायोटिक है। स्पेशलिस्ट के अनुसार प्रत्येक मरीज को एक ही एंटीबायोटिक नहीं दी जा सकती। हालांकि इस बात को लेकर सफाई में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहते हैं कि दवाओं कि किट केवल उन्हीं लोगों को दी गई हैं, जिन्हें वायरल या कोरोना संक्रमण की आशंका थी।
एंटीबायोटिक मरीज के शरीर को बैक्टीरिया के प्रभाव से बचाती है और उसे खत्म करती है। हालांकि किस मरीज को कौन सी एंटीबायोटिक देनी है, इसका निर्धारण उपचार करने वाला डॉक्टर मरीज की शारीरिक स्थिति देखकर करता है। जिला एमएमजी अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा के अनुसार कई बार मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं देना जरूरी नहीं होता है।
Related Posts

