महर्षि नगर विकास से अछूता, चलना दूभर जिम्मेदार बने अंजान अनिल यादव…
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। नगर पालिका नवाबगंज स्थित मोहल्ला महर्षि नगर मे जर्जर सड़क होने के कारण जल भराव रहता हैं जिससे लोगो को निकलने मे तमाम मुसीबतो का सामना करना पड़ता और नाली ना साफ होने के कारण बारिस का पानी सड़क पर बहने लगता है। जिसके कारण नगर की जनता को तमाम प्रकार की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है कोविड 19 के चलते वार्ड के सभासद गैर जिम्मेदार नजर आ रहे हैं। महर्षि नगर वार्ड मे ना तो सफाई नजर आती और न ही सफाई कर्मी नजर आते जिसके कारण मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े का लगा अम्बार नजर आता दिखाई देता वहीं क्षेत्र की जनता का कहना है कि महर्षि नगर वार्ड के सभासद को नही तो गंदगी नजर आती। वार्ड में जगह जगह जल भराव नजर बना रहता है। जब चुनाव करीब आता है तो नेता विधायक वोट मांगने के लिये नगर की सड़कों पर निकल कर घर घर जाकर जनता से वोट मांगते है उसी समय जनता से झूठे वादे करते है कि वोट दो अगर जीत जायेंगे तो नगर की सड़क एवं साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे। उसके बाद कोई जनप्रतिनिधि दिखाई नही पड़ता है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

