एएसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली, बाराबंकी। विकास खण्ड़ मसौली में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के रिक्त पदों हेतु कराए जा रहे मतदान को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. अवधेश सिंह ने ग्राम पंचायत नेवला करसण्डा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतदान बूथ का निरीक्षण कर मातहतों को उचित दिशा निर्देश भी दिये। शनिवार को विकास खण्ड मसौली में कुल 56 ग्राम पंचायतों में ज्यादातर सीटों पर निर्वाचन संपन्न हो चुका है लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सदस्यों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने के कारण संपन्न हो रहे त्रिस्तरीय उपचुनाव के नसीरनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में बूथ संख्या 79 पर कुल 466 वोट जिसमें अबतक 321 वोट पड़े, बूथ संख्या 80 में कुल संख्या 434 मतदाता है जिसमें अब तक 274 वोट पड़े है।प्रथमिक विद्यालय नेवला करसण्डा में बूथ संख्या 88 में कुल मतदाताओं में 561 मतदाताओं में 159 महिलाओं और 172 पुरुषों ने मतदान किया साथ ही बूथ संख्या 89 में कुल मतदात 711 जिसमे 348 महिलाओं व 363 पुरुषों ने मतदान किया।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

Don`t copy text!