चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 04 मेडिकल स्टोर सीज

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदया सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मेडिकल स्टोर की चेकिग अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रा0) श्री अशोक कुमार महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 12.06.2021 उपजिलाधिकारी महोदय श्री रामआसरे वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा अशोक कुमार सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र मे स्थित मेडिकल स्टोर की चेकिग के दौरान कस्बा रुपईडीहा मे मेडिकल स्टोर को चेक किया गया तो 1. पूजा मेडिकल स्टोर 2. हाजी मेडिकल स्टोर 3. अयान मेडिकल स्टोर 4.रोहित मेडिकल स्टोर मे अनियमितता पाये जाने पर दुकान को सील किया गया । उक्त संबंध में ओषधि निरीक्षक को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!