सपा ने हमेशा सभी वर्गों का ध्यान रखा: गौरव रावत जनसम्पर्क कार्यक्रम में बोले जैदपुर विधायक

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी जब जब सत्ता में आई है। उस वक्त अपने शासन काल में विकास करने का काम किया है। जिसमें हमेशा सभी वर्गो के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन से सभी को लाभ मिला है। इसी को लेकर आने वाले वक्त में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम डमौरा, बाबुरिहा, कुरीलपुरवा में जन सम्पर्क के दौरान जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा कि सपा हमेशा से विकास कार्यो की तरफ रूची रखती है और अपने सरकार के कार्यकाल में पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने का विकास किया था। परन्तु जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है विकास के कार्य पूरी तरह से रूक गए है। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, अखिलेश यादव, धीरज रावत, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, डमौरा प्रधान कृष्णा कुमार वर्मा, राहुल, दृगपाल वर्मा, पवन यादव, अविनाश वर्मा, ंसौरभ वर्मा, मुन्ना वर्मा, अनुराग वर्मा, अंकित वर्मा, इंदल कुमार सहित लोग मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!