सपा नेता अर्जुन यादव ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। खेल से शरीर का विकास होता है और इससे बीमारियां भी दूर रहती है। हर इंसान को चाहिये कुछ वक्त इस खेल के लिये भी निकाले उक्ंत बात युवा सपा नेता व विकास खण्ड बंकी के ब्लाक प्रमुख पद के सपा से भावी उम्मीदवार अर्जुन यादव ने ग्राम पंचायत शुक्लाई में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान कही। सपा नेता ने कहा कि भाजपा की सरकार से पूरे प्रदेशवासी त्रस्त हैं। जितना विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में हुआ है उतना विकास कार्य किसी भी सरकार के कार्यकाल में नही हुआ है। भाजपा ने विकास की ढिंढोरा पीटा है। लेकिन धरातल पर कहीं विकास नजर नही आ रहा है। श्री यादव ने यह भी कहा कि आगामी माह होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के पदो ंके लिये होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी अधिकांश सीटो पर बाजी मारेगी। श्री यादव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियो से परिचय भी पूछा। इस मौके पर पूर्व प्रधान शुक्लाई राम सिंह यादव, बीडीसी मनोज यादव, ज्ञान सिंह, कुलदीप यादव, प्रदीप चैहान, अजय यादव, सचिन यादव, मो. आमिर, मो. फैसल, मो. अंजुल, मो. आरिफ सहित अन्य ग्रामवासी भी मौजूद थे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

Don`t copy text!