आलोक त्रिवेदी के नेतृत्व में ग्रीन गैंग के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट 8787223706
रामसनेही घाट, बाराबंकी। तहसील रामसनेही घाट प्रभारी ग्रीन गैंग / पर्यावरण सेना आशीष सिंह के संचालन में ग्रीन गैंग का ” विजय स्मृति अभियान ” जारी है । आज सोमवार अभियान के 10वें दिन ब्लॉक बनीकोडर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मोहम्मद पुर उपाध्याय में पर्यावरण सैनिक आलोक त्रिवेदी के नेतृत्व में औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पौधे का वृक्षारोपण किया गया।
ग्रीन गैंग सदस्य आलोक त्रिवेदी ने बताया कि औषधीय पौधों को अधिक से अधिक लगाना हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इन पौधों के पत्तियों, जड़ों, फलों व वृक्षों की छाल का प्रयोग हम विभिन्न रोगों से निजात पाने के लिए अपनाते है। वृक्षारोपण के समय ग्राम पंचायत सदस्य गिरिराज,अरविंद कुमार, पवन कुमार यादव,सोनी शुक्ला, सत्यम प्रजापति, सुमित व रोहित आदि पर्यावरण सैनिक मौजूद रहे।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट 8787223706

