जिला कारागार गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं निरीक्षण

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

गोंडा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन के निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 14.06. 2021 को जिला कारागार गोण्डा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा वर्चुअल मोड के माध्यम से किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में समस्त बंदियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने एवं अनिवार्य रूप से साफ-सफाई व आवश्यक दूरी बनाए रखने हेतु बताया गया। कारागार अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती बंदीगण के स्वास्थ्य आदि के बारे में पूछताछ की गई । बंदीगण के समुचित इलाज हेतु जेल अधीक्षक व संबंधित डॉक्टर को निर्देशित किया गया। भोजनालय के बावत साफ- सफाई हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु बताया गया।
सचिव द्वारा महिला बैरक के बाबत महिला बंदियों तथा उनमें से गर्भवती एवं धात्री को उनके खान-पान, रहन-सहन एवं शुद्ध पेयजल संबंधित सुविधाओं एवं उनकी उचित सुरक्षा के संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार के उप कारापाल विवेक सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!