180 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
180 ग्राम नाजायज स्मैक कीमती करीब 01 करोड़ 80 लाख के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
बहराइच । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री अशोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक पारसनाथ तिवारी हमराह हेड कांस्टेबल श्री प्रकाश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गहलोत के देखभाल क्षेत्र व एसएसबी इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भीमराज, हेड कांस्टेबल धनंजय सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार 42वी वाहनी जी कंपनी एसएसबी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच द्वारा दिनांक 14.06.2021 को सीमा स्तम्भ संख्या 654/4 बॉर्डर रोड के पास से अभि0गण 1. अमृत सोनार पुत्र मैत्री सुनार निवासी सैनिक गांव पोस्ट खजुरा जिला बाके राष्ट्र नेपाल 2. परवेज आलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी बिशनपुर पोस्ट व थाना संपूर्णानगर पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी को समय 20.45 बजे रात्रि में अभि0 अमृत सोनार के पास से 95 ग्राम व परवेज आलम के पास से 85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 181/2021 व 182/2021 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
अभियुक्त का नाम पता-1. अमृत सोनार पुत्र मैत्री सुनार निवासी सैनिक गांव पोस्ट खजुरा जिला बाके राष्ट्र नेपाल 2. परवेज आलम पुत्र निजामुद्दीन निवासी बिशनपुर पोस्ट व थाना संपूर्णानगर पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

