जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण से मृतक के आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच 15 जून। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में मतदान कार्मिक के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। निर्वाचन के दौरान कतिपय शिक्षक/शिक्षामित्र कोरोना संक्रमित हो गये थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद बहराइच में 10 शिक्षक तथा 04 शिक्षामित्र कुल 14 कार्मिक की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी। शासन द्वारा मृतक शिक्षकों के आश्रितों को विभागीय नियमानुसार सेवायोजित करने तथा उनके देयकों का भुगतान किये जाने का निर्देश दिये गये थे।
शासन के निर्देश के क्रम में शिक्षक स्व0 नीरज गुप्ता की पत्नी श्रीमती महिमा गुप्ता की नियुक्ति मृतक आश्रित के अन्तर्गत सहायक अध्यापक के पद पर कर दी गयी है। श्रीमती महिमा गुप्ता को जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा शिविर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदयराज को निर्देश दिया कि शेष मृतक शिक्षकों के आश्रितों को भी 20 जून 2021 तक नियुक्ति की प्रकिया पूर्ण कर यथाशीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने की कार्यवाही की जाय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदयराज ने बताया कि 05 स्वर्गवासी शिक्षकों का नियमानुसार जी0पी0एफ0 धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उदयराज एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बृजलाल उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!