एमएलसी के अवैध कब्जे को लेकर हिंदू युवा वाहिनी करेगी प्रदर्शन: अतुल शुक्ला

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

एमएलसी की दबंगई पर जमकर बरसे हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष!

बाराबंकी। मयूर विहार कॉलोनी में एमएलसी राजेश यादव के द्वारा कम भूमि खरीदकर ज्यादा जमीन पर कब्जा किए जाने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने मोर्चा खोल दिया है अगर जल्द जमीन मुक्त नहीं कराई गई तो हिंदू युवा वाहिनी एसडीएम व कप्तान का घेराव करेगी। जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही न करने पर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर शिकायत की जायेगी। उक्त विचार हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने जारी बयान में व्यक्त किये।
मालूम हो कि एमएलसी राजेश यादव व उनके गुर्गो की गुण्डई ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है, अगर किसान की जमीन पर अवैध कब्जा करने की पुनः कोशिश किया तो हिन्दू युवा वाहिनी अवैध कब्जे को लेकर करेगी धरना प्रदर्शन। सरकार को बदनाम करने वाले माफियाओं छोड़ा नहीं जायेगा। अगर किसान को बेजा परेशान किया तो उनको माकूल जवाब दिया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मयूर बिहार काॅलोनी में चमड़ा मिल से लगी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। जिसमें सपा के एक एमएलसी के रिश्तेदारों पर जमीन मालिक बंकी कस्बा निवासी कठैत परिवार द्वारा पुलिस में की शिकायत पर हो रही कार्रवाई को लेकर जमीन मालिक की मानें तो सपा के एमएलसी द्वारा खरीदी जमीन से अलग मकान बनवाने व उसके अलावा भी अन्य जमीन पर अपने दबदबे का प्रयोग कर कब्जा जमाने का प्रयास उस समय सामने आया जब जमीन मालिक कठैज परिवार जेसीबी लगवाकर अपनी जमीन का समतलीकरण व साफ-सफाई करवा रहा था। मामले में कोतवाली नगर प्रभारी पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीनी मामले में सामने आए विवाद में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 एवं 427 अंतर्गत भूपेंद्र यादव, अंकुर यादव, दीपू यादव व तीन अन्य अज्ञात दर्ज कर ली गई है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!