कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगायें: पंकी
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय से कोरोना से बचाव तथा 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए उद्देश्य से जागरूक करने के लिए जागरूक रथ को मुख्य अतिथि की भाजपा नवनियुक्त जिला महामंत्री अरविन्द कुमार मौर्या की उपस्थिति में भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रथ को रवाना किया। विष्णु ने बताया यह रथ लगातार नगर में भ्रमण करता रहेगा। इस अवसर पर अरविन्द कुमार मौर्या ने कहा भाजपा सरकार ने कोरोना से बचाव के हर सम्भव प्रयास किया जिसके कारण रोकथाम पर काबू पाया गया है। भाजपा नेता पंकज गुप्ता (ंपंकी) ने कहा योगी ने तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं। जनपदों में जगह जगह कोविड अस्पतालों में बेड संख्या बढ़ाने, जगह जगह आॅक्सीजन प्लांट स्थापित करना उसी का हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगायें। इस अवसर पर मुख्य रूप से सूरज सिंह, गुरदीप सिंह, सुशील गुप्ता, पुरूषोत्तम टण्डन, परिणय श्रीवास्तव ‘लीडर’, राज कुमार गुप्ता, विनीत तिवारी सहित तमाम लोग थे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

