लेखपालों ने बैठक कर किया कार्य बहिष्कार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरदरी मे राजस्व टीम पर किये गये जान लेवा हमले के विरोध में उ0प्र0 लेखपाल संघ की पूर्व की सूचना के अनुसार तहसील भवन में बैठक करके कार्य वहिष्कार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही किये जाने को लेकर किया। उ0प्र0लेखपाल संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी व मन्त्री सेतुबन्धु पांडेयके साथ लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों ने उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुए दो दिनों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी करवाने के आश्वासन पर बैठक कार्य वहिष्कार स्थगित कर दिया है। वहीं लेखपाल संघ ने यह भी कहा है कि दो दिनों में ठोंस कार्यवाही नही हुई तो 22 जून मंगलवार को मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन होगा ।कोई भी लेखपाल कानून गो कार्य नही करेगा। बैठक में आनंन्द शर्मा अजय रावत सियाराम रेहान अहमद सियाराम रामसेवक जगतपाल वर्मा राधेश्याम यादव गुरुशरन लाल मोहित यादव महेंद्र जायसवाल शुभेन्द्र अवस्थी आदि थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!