ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित

नई दिल्ली के मयूर विहार में पीसऑफ इंडिया का चौथा स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉक्टर सुनील जी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र मांझी डायरेक्टर अंबेडकर फाउंडेशन भारत सरकार थे। कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व में शांति सद्भावना बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों को विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉक्टर सुनील जी ने विभिन्न राज्यों से आए विश्व में सद्भावना शांति बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के अध्यक्ष एवं रहस्य संदेश समाचार पत्र के संपादक रामनरेश सिंह चौहान को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीस ऑफ इंडिया के संस्थापक/चेयरमैन विशाल भारद्वाज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सिडनी महाराष्ट्र भाऊ सहाब बागचोले, जम्मू कश्मीर के मंत्री सैयद अब्बास रिजवी काउंसलर पीडब्ल्यूडी विभाग की मौजूदगी मे विभिन्न राज्यों से आए लगभग 40 लोगों को विश्व शांति ग्लोबल अवार्ड 2021से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड मिस 2019 सुष्मिता सिंह, फिल्म जगत के मिनी राजेश खन्ना के अलावा महान हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक पीस ऑफ इंडिया के संस्थापक विशाल भारद्वाज एवं पीस आफ इंडिया के प्रधान महासचिव अनिल गुप्ता ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Don`t copy text!