सपा में सभी को बराबरी का सम्मान मिलता है: गोप सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
बाराबंकी। गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं व सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्यतम तरीके से केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा में सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई एवं पूर्व मंत्री राकेष कुमार वर्मा ने अपने संयुक्त संबोधन कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाऐं चलाकर प्रदेष की जनता को लाभ देने का काम किया है। उन्होने कहा कि आज देष में लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोतरी की जा रही है, जिससे किसान, मजदूर व आम आदमी की कमर टूट चुकी है। केन्द्र व प्रदेष सरकार की गलत नीतियों के कारण देष का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर विधायक सुरेश यादव, राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, अरविंद यादव, डा. कुलदीप सिंह, रामनाथ मौर्य, अजय कुमार वर्मा बब्लू ,मोहम्मद सबाह, प्रीतम वर्मा, नेहा सिंह आनंद, आशीष सिंह आर्यन, पिंकू सैनी, अखिलेश, हिमांशु यादव, हुमायूं नईम खान, संदीप सिंह, हारून, वीरेंद्र प्रधान वीरेंद्र नेवली आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोनू यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
बाराबंकी। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता उमानाथ यादव ’सोनू’ के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, मिष्ठान व मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान सपा नेता उमानाथ यादव ‘सोनू’ ने कहा एक बार फिर आगामी विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। उन्होंने कहा सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समता, सम्पन्नता और समानता के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश को विकासशील राज्य का दर्जा दिलाया। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कई गुना तरक्की की। साथ ही साथ सपा सरकार ने कई बड़े और प्रभावी कदम उठाये हैं जिनका सीधा-सीधा सरोकार गरीब आम आदमी से था। सपा नेता सोनू यादव ने कहा समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव शिवा शर्मा ने कहा कि अखिलेश ही सही मायने में विकास पुरुष है। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ। आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश सरकार में नहीं कराया गया। सपा नेता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है। हमें अखिलेश द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी। इस अवसर पर डाॅ अविनाश यादव, राहुल यादव, मनीष सिंह, दीपक वर्मा, अजय यादव, मणिकान्त यादव, पंकज यादव, उस्मान, तौफीक अहमद आदि शामिल रहे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782