थाने से न्याय ना मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर के थाना क्षेत्र सम्मनपुर के बरसावां हासिमपुर के अनिल श्रीवास्तव पुत्र अंकित श्रीवास्तव ने मिलकर युवक को जान से मारने का प्रयास किए
सूत्रों से बीते दिनों पीड़ित युवक से अपनी पत्नी के इलाज के लिए अपने गाड़ी की आरसी जमा करके पीड़ित से ₹20000 उधारी तौर पर लिए पैसे की वापसी के समय पूरा होने के बाद जब पीड़ित अपना पैसा मांगना शुरू किया तो पीड़ित को आज कल पर टालते हुए लगभग 3 महीने बिता दिए पीड़ित यूवक ने सम्मनपुर थाने ने 3 बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन सम्मनपुर थाने की पुलिस की लापरवाही से पीड़ित को मार खानी पड़ी पैसा वापसी करने के बहाने से बुला कर जान से मारने का भी प्रयास किया गया घटना कुर्की बाजार में लगभग 7:30 बजे रात्रि की है जैसे तैसे पीड़ित ने वहा से जान बचा कर भागने में कामयाब रहा वहा से निकलने के बाद नजदीकी थाना सम्मानपुर को घटना की पूरी सूचना दिया लेकिन वहां से पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिला उसके बाद पीड़ित ने जनपद अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक महोदय से न्याय की गुहार लगाई !

Don`t copy text!