बिना आक्सीजन इंसानी जीवन का वजूद नही : उपेन्द्र रावत आईटीआई जहांगीराबाद परिसर में सांसद व नोडल अधिकारी ने रोपे पौधे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। आईटीआई जहाँगीराबाद परिसर में सांसद उपेंद्र रावत, नोडल अधिकारी सचिव विकास गोठलवाल, सीडीओ एकता सिंह, डीएफओ एन.के. सिंह एसडीएम अभय पांडे ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपे। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बिना आक्सीजन इंसानी जीवन का वजूद नही। जब समस्या आती तो आक्सीजन की अहमियत का पता चलता वन विभाग को सुझाव देते कहा कि कल्याणी नदी किनारे की जमीन पर पेड़ लगाए जाए। नोडल अधिकारी ने विकास गोठलवाल सचिव उत्तर प्रदेश ने कहा इस वर्ष जनांदोलन मनाया जा रहा जन सहभगिता जरूरी इस संदेश को जनता के तक पहुंचाया जाए। सीडीओ एकता सिंह ने कहा कोविड के वक्त हर व्यक्ति सांसो के लिए तड़प रहा था। पेड़ से हमे आक्सीजन मिलता है। उसका महत्व और ज्यादा महसूस हुआ। 55 लाख पेड़ का लक्ष्य है पेड़ो के महत्व सब तक पहुंचे। हमारा मकसद पेड़ लगाना ही नही उनकी हिफाजत की जिम्मेदारी भी हो। डीएफओ एनके सिंह ने कहा कि अब तक 44 लाख 61 हजार पौधे लग चुके है। वहीं विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत शुक्लाई में प्रधान अनुज कुमारी के दिशा निर्देशन में प्रधान पति मनोज कुमार द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष लगाने का संकल्प देश ही नहीं दुनिया हित में है वृक्ष श्रृष्टि के अभिन्न अंग है। हम सभी को वृक्षों को लगाकर उनके संरक्षण के प्रति गंभीर रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि खाली पड़ी जमीनों पर वृक्ष अवश्य लगाए क्यों कि धरती पर मानव जीवन तभी संभव है जब तक धरती पर वृक्ष रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार,सुनील कुमार,राम सहारे गौतम,कुंज बिहारी गौतम,राम शरण कनौजिया, अनिल,आशु,अब्बास अली,अवधेश गौतम,यूसुफ अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

 

 

Don`t copy text!