पुलिस अधीक्षक ने परिवार संग किया पौधरोपण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021
बाराबंकी। स्वस्थ रहने के लिये पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। प्रदेश को हरा भरा रखने के लिये प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी जनपदों में वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद एवं पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा अन्विता प्रसाद ने कैम्प कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उनके साथ मे एसपी के दोनों बच्चो ने भी पौधे लगाये। इस अवसर पर एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि जनपद के समस्त पुलिस कार्यालय में लगभग 5 हजार पौधों को लगाए गए। श्री प्रसाद ने अपने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेड़ लगाने के बाद उसकी देख भाल बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा सपरिवार एवं सभी राजपत्रित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा 5000 पौधारोपण किया गया।
ग्राम केसरवा होगा हरा भरा : फिरोज

बाराबंकी। जहाँ एक ओर पूरे हिंदुस्तान में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है तो वही ग्राम केसरवा सादात मे भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान पति फिरोज हैदर की कोशिश से गाँव मे लगभग 15 सौ पेड़ लगवाया गया। श्री हैदर ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि गाँव को तेजी से पेड़ लगवाने का कार्य किया जायेगा। पेड़ लगने से लोगो को नई ऊर्जा मिलेगी। नवनिर्वाचित प्रधान रबाब जहरा की मेहनत देखने को मिल रही है। हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिये लगातार कैम्प लगवाकर लोगो का टीकाकरण किया गया था। प्रधानपति फिरोज हैदर का कहना है कि गाँव मे लगभग सभी ग्रामवासियो को वैक्सीन लगाया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में गाँव वालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
समाजसेवियों ने रोपे पौधे
बाराबंकी। इसरौली चौराहा स्थित पारिजात आईटीआई के प्रांगण मे वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान प्रबंधन के साथ विभिन्न समाजसेवियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर नीम, जामुन, कदम, अमरूद, अर्जुन, सागौन सहित कुल 90 पौधे रोपित किये गए। संस्थान के कार्यकारी निदेशक फहीम सिद्दीकी ने कहा पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए वातवरण को साफ सुथरा और स्वस्छ वायु के लिए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना जरूरी है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन, सपा नेता सय्यद जफरुल इस्लाम पप्पू, समाजसेवी अबुजर सनम मो0आरिफ खान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हरियाली का दिया संदेश
मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मसौली के मोहल्ला बुद्धि पुरवा स्थित अम्बेडर पार्क में 200 पेड़ों का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी और पंचायत सचिव के.के. यादव ने वृक्षारोपण किया। मुईन अंसारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 1500 पेड़ों का वृक्षारोपण किया जाना है। वहीं मसौली थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने 150 पेड़ों का वृक्षारोपण किया। ग्राम पंचायत धरौली में सुमन राव ने450 पेड़ों का वृक्षारोपण अपने हाथों से लगाकर शुभारंभ किया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया पौधारोपण का लक्ष्य 84884 था लेकिन अभी तक आई रिपोर्ट के मुताबिक 45356 पेड़ों का वृक्षारोपण हो चुका है। शुक्रवार से शुरू हुआ था जो अभी छुटे स्थानों पर पूरा कर लिया जायेगा।
अजगना में हुआ वृक्षारोपण
बाराबंकी। रविवार को विकास खण्ड देवां की ग्राम पंचायत अजगना में वृक्षारोपण किया। ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा, ग्राम रोजगार सेवक जमनेश कनौजिया, ललित, मोती, मालती, आशाराम, मंजू, जमील, मेंहदी हसन, साबिरा व अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।
वृक्ष हमारे जीवन दाता इनसे हमारा गहरा नाता : डॉ. अजीत
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटवा सड़क स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में बनीकोडर के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए सभी से वृक्षारोपण किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है, इस धरती पर पेड़ ही जनजीवन को संतुलित रखते हैं। आज जो भी असंतुलन पैदा हुआ है उसके पीछे पर्यावरण की अशुद्धता ही है इसे अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के सभी अध्यापकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की, साथ ही कहा कि यदि दैवी विभिषिकाओं से बचना है तो पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)04/07/2021

