अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गांजा व तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

बाराबंकी। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो आरोपी के पास से दो अवैध असलहे के साथ 550 ग्राम गांजा बरामद कर जेल भेज दिया है। बड़डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध गांजा लेकर आने वाला है। जिसके बाद गजेंद्र प्रताप सिंह ने उप निरक्षक राकेश वर्मा सिपाही सुशील कुमार, आदित्य कुमार, अमित कुमार के साथ ग्राम पिपरौली शारदा नहर पुलिया बाबाकुटी के पास पहुचकर तस्कर का इन्तिजार करने लगे। तभी कुछ देर के बाद एक बाइक न यूपी 34 जे 1996 आती दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक को छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 550 ग्राम नाजायज मार्फिन व एक अवैध तमंचा मय दो कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम शकील उर्फ धाकड़ पुत्र किढा निवासी ग्राम परवारभारी थाना बड़डूपुर बताया वहीं थाना कुर्सी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने भी एक शातिर अपराधी अदीब उर्फ अद्दु पुत्र स्व. मुन्ना निवासी ग्राम अगासण्ड थाना कुर्सी के पास से अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने उसके पास से थाना प्रभारी का कहना है कि हमे सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद उप निरक्षक शैलेन्द्र कुमार आजाद सिपाही श्यामबाबू, योगेन्द्र सिंह, गौतम सिंह, परबिन्द के साथ अपराधी की तलाश में जुट गई, तभी अनवारी बैरियर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नाजायज तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। धर्मवीर सिंह का कहना है कि अदीब एक शातिर किस्म का अपराधी है इसके ऊपर की आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों अपराधियो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

 

Don`t copy text!