खण्ड विकास अधिकारी ने किया पौध रोपण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

मसौली बाराबंकी। वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखता है वृक्षारोपण हमारे जीवन में राहत और सुखचैन प्रदान करता है। उक्त बातें सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ागाँव स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में वन महोत्सव के क्रम में वृक्षारोपण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेष में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। अवर अभियंता लघु सिंचाई आर के प्रकाष ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है. हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझने और समाज को प्रेरित करने की प्रेरणा होनी चाहिए यदि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूशण सांसों में जहर घोल देगा. इसलिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षरोपण करने की आवष्यकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान नूर फातिमा, तकनीकी सहायक सूरज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

 

Don`t copy text!