केसरवा प्रधान के साथ अध्यापकों ने रोपा पौधा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

बाराबंकी। ग्राम पंचायत केसरूवा में ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों के साथ मिलकर परिसर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयास से रविवार को पूरे प्रदेश मे पौधरोपण अभियान के बाद पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों, शहरों, कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम देखा गया। नवनिर्वाचित प्रधान ने सफाई अभियान हो या कोविड-19 वायरस के चलते लोगों को जागरूक करना, टीकाकरण हो या वृक्षारोपण, या फिर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तरफ से आने वाली योजना, ग्राम पंचायत केसरुवा के प्रधान पति फिरोज हैदर ने हर मामले में अपनी पंचायत के लोगों को भला चाहते हुए हर सुविधा देने का जैसा वादा किया था वैसे ही हर सुविधा उपलब्ध भी करा रहे हैं। जहां कोविड 19 से अपने गांव वासियों को बचाने के लिए सैनेटाइजर का छिड़काव किया, गांव वालों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया उसी के तुरंत बाद 5 चरणों में वैक्सीनेशन कैम्प लगवा कर पूरे गांव के लोगों का टीकाकरण कराया और कल से पूरी पंचायत में अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। आज प्राथमिक विद्यालय केसरुवा में अध्यापकों और अध्यापिकाओं कुसुम, सुमन सिंह, पुष्पा देवी, राखी, प्रियंका, सुनीता, रश्मि, अंजु, प्रेरणा, गरिमा, ज्योति, नीरजा और सुरेंद्र समेत अन्य सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 04/07/2021

 

Don`t copy text!