एक-एक पौधा अवश्य लगायें : सतीश शर्मा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। वन महोत्सव सत्र में ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना के आईटी सेल प्रभारी सूरज सिंह गौर की मौजूदगी में पूरेडलई ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत उदईमऊ में दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा-वृक्ष के बिना हमारा जीवन इस धरती पर संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है कि एक एक पौधा जरूर लगाएं। सूरज सिंह ने कहा-वृक्ष हमारी नींव है। सिर्फ वृक्ष लगाना ही हमारा उद्देश्य न होकर वृक्ष लगाएंगे, वृक्ष लगवाएंगे, वृक्ष बचाएंगे के सिद्धांत को लेकर चलना चाहिए। इस मौके पर दृगपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, रेंजर रमेश कुमार यादव, दरोगा मोहित श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!