बंदरों की हुई रहस्यमयी मौत पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र गांव सेमौर का है जहाँ से सूचना मिली कि करीब 100 से अधिक बंदरों की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गयी है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पुलिस और वन विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 4 बंदरों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए शेष मिले बंदरों को गड्ढे में दफना दिया। गांव सेमौर में सोमवार की रात ग्रामीणों ने एक खेत के पास बंदरों को मृत देखा तो इसकी खबर पूरे गांव और आस-पास के इलाके में फैल गई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पशु चिकित्सा विभाग व वन विभाग को भी सूचना दी। एस एस आई विशुन कुमार शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, मनोज कुमार अपने पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें एस एस आई विशुन कुमार शर्मा ने बताया कि खेत एवं बागों में जगह-जगह करीब एक दर्जन बंदर मृत पाए गए हैं। बाकी कुछ ग्रामीणों से पता चला है कि गाँव के ही कुछ अज्ञात लोगों ने काफी बंदरों के शवों को पास में बहती शारदा सहायक नहर में व इधर उधर फेंक दिया है, पुलिस द्वारा पशु चिकित्सा विभाग व वन विभाग को बुलाया गया है 4 मृत बंदरों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, अभी तक यह पता नहीं चला है कि इन सभी बंदरों की एक साथ कैसे मौत हुई है। गाँव के ही बाग में में गड्ढा खुदवाकर हिंदुओं के आस्था के प्रतीक मृत बंदरों का अंतिम संस्कार कराया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से पता चलेगा कि इन बंदरों की मौत किस कारण हुई है। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी तहसील प्रभारी व प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत विनय सिंह राजपूत मौजूद रहे विनय सिंह राजपूत ने इस घटना को निन्दनीय एवं हृदयविदारक बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जाँच की जाये और अगर कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, आपको बताते चलें की कई ग्रामीणों ने सेमौर ग्राम प्रधाम पर इस मामले को छुपाने का आरोप लगाया है, ग्राम प्रधान से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो प्रधाम मामले को गोल मोल घुमाते हुए नजर आए।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

