महिलाओं को किया गया जागरुक

बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत टिकरिया को प्रदेश के राज्यपाल के निर्देशानुसार राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के अन्तर्गत क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा इस कार्यक्रम के लिए चुना गया। कार्यक्रम का उद््देश्य इस गॉव की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सशक्त करना आत्मनिर्भरता हेतु प्रशिक्षित करना व शिक्षा की ओर ले जाना है। समाज के लिए महिला का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसी क्रम में राजश्री इण्टर कालेज टिकरिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से गॉव में वृक्षारोपण करने के साथ मास्क व सूचना विवरणिका की प्रतियों का निःशुल्क वितरण किया गया।

 

 

Don`t copy text!