जिला विद्यालय निरीक्षक के फरमान से वित्तविहीन शिक्षकों में रोष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी तानाशाही फरमान से वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य में भारी आक्रोश व्याप्त है यह जानते हुए कि को महामारी के कारण सत्र 2019 व 2020 तथा 2020 व 21 में विद्यालय बंदी के कगार पर पहुंच गए शिक्षकों को बैठा दिया गया छात्र आए नहीं विद्यालयों में झाड़ियां उग आई ऐसे में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों से 4 रूपये प्रति छात्र स्काउट शुल्क जमा करने का आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को दिया है, यह जानकारी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। श्री उपाध्याय ने कहा जब छात्रों से स्काउट शुल्क ली ही नहीं गई तो देने का कोई प्रश्न ही नहीं बनता। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य स्काउट शुल्क नहीं जमा करेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक अपने आदेश को वापस ले यदि विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य को नाजायज उत्पीड़न, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया गया तो महासभा अन्याय के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है, सरकार के द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय वित्तविहीन छात्रों का वजीफा, कन्या विद्याधन, शुल्क छात्र पूर्ति सब समाप्त कर दिया विद्यालयों में छात्र ना आने से विगत 2 वर्षों से फीस नहीं जमा हो पा रही है। विद्यालय आर्थिक तंगी से जूझ रहे वेतन देने के लिए प्रबंधकों के पास पैसा नहीं ऐसे में इस प्रकार के तुगलकी फरमान का कोई औचित्य नहीं है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!