मसौली ब्लाक प्रमुख रईस आलम का समर्थकों ने किया स्वागत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी समर्थित ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने रविवार को क्षेत्र के समर्थकों एव बीडीसी सदस्यों से मिलकर आभार जताया तथा एकदूसरे को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। विदित हो कि शनिवार को मसौली ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी रईस आलम ने भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार अंशू सिंह वर्मा को 9 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया है। सर्वप्रथम वर्ष 2005 में ब्लाक प्रमुख बने रईस आलम ने वर्ष 2010 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रमुख पद पर अपने समर्थक बुधराम रावत को ब्लाक प्रमुख का चुनाव जिताया था। इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित प्रमुख पद के लिए रईस आलम ने बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ा और सत्तापक्ष की उम्मीदवार को कड़ी शिसक्त दी। रविवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने मसौली चौराहा स्थित वरिष्ठ सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर पहुँच कर समर्थकों एव बीडीसी सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर सपा नेता शकील सिद्दीकी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अब जनता पूरी तरह समाजवादी पार्टी की ओर देख रही जिसकी शुरुआत ब्लाक प्रमुख के हुए चुनाव से कर दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है। इस मौके पर सपा नेता ओमचन्द यादव, सुभाष वर्मा, अशोक यादव, प्रधान विजय वर्मा, प्रधान मुईन अंसारी, हफीज राइन, मो. गय्यूर, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, विकास यादव, तुफैल सिद्दीकी, जाबिर अली आदि लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!