यमनी सेना कई मोर्चों पर कर रही है जंग, अमरीका, सऊदी अरब और उसके गठबंधन के साथ साथ अलक़ायदा से भी ले रही है लोहा, सफल आप्रेशन कर दिया अहम संदेश…

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने अलबैज़ा प्रांत के ज़ाहिर और सूमा क्षेत्र में अलक़ायदा के विरुद्ध दो बड़े आप्रेशन अंजाम दिए, सैन्य सूत्रों ने बल दिया है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बल ने इस आप्रेशन के छौरान 100 से अधिक अलक़ायदा के आतंकियों को ढेर करने के बाद कई क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया।

अमरीका, हवाई समर्थन द्वारा अलक़ायदा के आतंकियों को अलबैज़ा प्रांत में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के विरुद्ध कार्यवाहियों में उनका साथ दे रहा है, लेकिन यमनी सेना ने उनके ठिकानों से उन्हें खदेड़ दिया, यह यमनी राष्ट्र की बहत बड़ी कामयाबी है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान उन क्षेत्रों को आज़ाद कराने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं जहां पर अलक़ायदा के आतंकियों ने क़ब्ज़ा जमा रखा है, अमरीका ने मआरिब प्रांत में सेना पर दबाव डालने के लिए अलबैज़ा प्रांत में अलक़ायदा के तत्वों को तनाव बढ़ाने के लिए हरी झंठी दिखा दी है, यमन में अमरीका के खुले हस्तक्षेप को जो चीज़ सिद्ध करती है वह अमरीका के विदेशमंत्री का बयान है जिसमें उन्होंने अलक़ायदा सहित तीन संगठनों का समर्थन करने पर बल दिया है।अलक़ायदा यमन में 90 के दश्क से मौजूद है और पूर्व सरकार ने इस गुट से लाभ उठाने और उसके समर्थन की अनुमति दी, इस बात के पक्के सबूत मौजूद हैं कि अमरीका ने इन गुटों का गठन किया है, अमरीका और इस्राईल की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने इन गुटों को इन इलाक़ों तक पहुंचाया और इन गुटों को क्षेत्रीय देशों के विरुद्ध प्रयोग करना, इसका मक़सद है।पहले तो सऊदी अरब के हवाई हमलों की छाया में अलक़ायदा के तत्व आगे बढ़ने में कामयाब रहे लेकिन वह यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के आगे टिक न सके और यह जंग को ख़त्म करने की शर्त पर ध्यान दिए और समीकरणों को देखे बिना ही  मआरिब आप्रेशन को रोकने के लिए अंसारुल्लाह पर दबाव डालने के लिए अमरीका और उसके घटकों के आख़िरी दबाव के नाकाम होने का चिन्ह है।समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!