…तीसरी लहर से बचाव सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। गाँव गाँव में कोविड 19 की तीसरी लहर से बचाव सम्बन्धी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। बूढ़े, बच्चे, जवान, महिला, पुरूष, प्रत्येक का जागरूक होना जरूरी है।
यह विचार इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बाराबंकी के सचिव प्रदीप सारंग ने हरख विकास खंड के राजस्व ग्राम रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में जागो री जागो द्वारा आयोजित महिला जागरूकता एवं कोविड बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि जिस घर की महिलाएं कोविड 19 से बचाव के लिए गम्भीर हैं उन घर के सभी सदस्य सुरक्षा के उपाय जरूर अपनाते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागो री जागो के संस्थापक चन्द्र प्रकाश वर्मा द्वारा इन्फ्रारेड थर्मोमीटर व आक्सोमीटर से न सिर्फ जाँच कराई गई बल्कि सभी को प्रशिक्षण में बारीकियाँ भी सिखाई गईं।
रसूलपुर निवासी पत्रकार बलराम सिंह के संयोजन में 11 बालिकाओं तथा 23 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रेडक्रास के सौजन्य से मास्क वितरित किये गए। कार्यक्रम में राखी, पुष्पा, प्रभा, राम लली सहित अनेक महिलाओं ने गीत भी प्रस्तुत किये।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!