देवा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
थाना देवा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद।
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त क्रम में दिनांक 13.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक देवा के नेतृत्व में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी मोहल्ला अमीर अली शाह ताकिया मजरे मामापुर निकट नहर कुर्सी थाना देवा जनपद बाराबंकी को ईदगाह के निकट मोहल्ला हुज्जाजी से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ। उक्त सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 255/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-मोहम्मद अहमद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी मोहल्ला अमीर अली शाह ताकिया मजरे मामापुर निकट नहर कुर्सी थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

