जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की सराहनीय पहल

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

जनपद के सभी निकाय क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक किया जाएगा सुद्रण सफाईकर्मियों की रोस्टर के माध्यम से लगाई गई ड्यूटी, जनसामान्य के अवलोकनार्थ सूची सार्वजनिक

जनसामान्य को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु जारी किए गया कन्ट्रोलरूम, टोलफ्री नम्बर

एटा। जनपद के निकाय क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरूस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नई पहल शुरू की है। डीएम ने जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में रोस्टर के माध्यम से सफाईकर्मियों की ड्यूटी मोहल्लावार लगाकर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ सफाई हेतु बनाए गए रोस्टर एवं सफाईकर्मियों की नामवार, मोहल्लावार सूची जनपद एटा की बेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। समस्त अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्वयं भ्रमण कर मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें।

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी है, अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जनसामान्य को जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव करने हेतु अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखी जाए। कहीं पर भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होने जनसामान्य से अपील की कि सफाईकर्मियों की सूची जनपद की बेबसाइट पर उपलब्ध है। जनसामान्य द्वारा मजींण्दपबण्पद पर जाकर सफाईकर्मियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों की सूची देखी जा सकती है, साथ ही उपलब्ध कराये गए मोबाइल नम्बर पर अपने सुझाव एवं शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

संचारी रोगों पर नियंत्रण, रोकथाम हेतु सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें निगरानी समितियां वार्डवार इसकी देखरेख कर रही हैं। सफाईकर्मियों का रोस्टर एवं निगरानी समितियों के सदस्यों का मोबाइल नम्बर बेबसाइट पर उपलब्ध है। नगर पालिका, नगर पंचायत के किसी भी वार्ड, मोहल्ले में साफ सफाई संबंधी समस्या, शिकायत होने पर जनसामान्य द्वारा कन्ट्रोलरूम नम्बर 05742234320, 234327 एवं टोलफ्री नम्बर 18001803841 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

Don`t copy text!