पुलिस कर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास किया व पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान एण्टी राइट उपकरण टियर गैस, स्टन सेल, मिर्ची बम, ग्रेनेड आदि के प्रयोग का अभ्यास किया गया। उक्त अभ्यास में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!