अफ़ग़ान नेताओं के अंदर तालेबान से लड़ने का दम नहीं हैः अमेरिका

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अमेरिकी रक्षामंत्रालय ने अफ़ग़ान सरकार के क्रियाकलापों की आलोचना करते हुए कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के राजनीतिक और सैनिक नेताओं के अंदर तालेबान की प्रगति को रोकने और उनसे मुकाबले की इच्छाशक्ति नहीं है और यह चिंता की बात है।
अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने सीएनएन से वार्ता में तालेबान की तीव्र प्रगति की ओर संकेत किया और अफ़ग़ान नेताओं और सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि उनके अंदर तालेबान से मुकाबले की हिम्मत नहीं है।
इसी प्रकार उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की संदिग्ध और दायित्वहीन वापसी और दोहा में तालेबान के साथ होने वाले गोपनीय समझौते की ओर संकेत किये बिना कहा कि यह बात चिंताजनक है कि अफ़ग़ानिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेताओं के अंदर तालेबान की प्रगति को रोकने की हिम्मत नहीं है।
ज्ञात रहे कि जब से अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी और नैटो सैनिकों की संदिग्ध वापसी आरंभ हुई है तब से अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों पर तालेबान का नियंत्रण होता गया और अब यह इस गुट के लड़ाके अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में दाखिल हो गये हैं।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के लोग इस देश में मौजूद समस्याओं का स्रोत व जनक अमेरिका को मानते हैं और उनमें से बहुत से लोगों का मानना है कि तालेबान की प्रगति अमेरिका के साथ दोहा में होने वाले गुप्त समझौते का परिणाम हैसमाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!