बाराबंकी। जनपद में लगातार मॉर्फीन तस्करो की धरपकड़ जारी है, तो वही थाना
सतरिख पुलिस ने एक तस्कर को बाइक समेत 50 ग्राम मार्फिन के साथ गिरफ्तार
किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लालचन्द सरोज को मुखबिर
द्वारा सूचना मिली एक एक तस्कर मार्फीन लेकर कही जा रहा है। जिसके बाद
थाना प्रभारी उपनिरिक्षक शिवनारायण सिंह, हरिश्चन्द यादव, अरुण कुमार
कॉन्सटेबल बृजनाथ, मोहित कुमार के साथ मुखबीर के बताए पते
बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग मजीठा मन्दिर गेट नहर पुलिया के पास पहुँचकर तस्कर
का इंतज़ार करने लगे कुछ ही देर के बाद एक बाइक सवार आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने की फिराक में था।
तभी पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर
उसके पास से 50 ग्राम नाजायज मार्फिन बरामद किया। इसके अलावा मोटरसाइकिल
पल्सर यूपी 32 एचयू 1390 पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ पर उसने
अपना नाम विवेक मौर्य पुत्र रमेश मौर्य निवासी पुराना बादशाहनगर निशातगंज
बताया। उसने ये भी बताया कि नशे का कारोबार काफी सालों से करता है और
पुड़िया बनाकर उसे अच्छे दामो में बेच दिया करता है। पुलिस ने अभियुक्त
तस्कर विवेक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया
है।
Related Posts

